🙏 द्वारा, राधेश्याम चौऋषिया 🙏 भोपाल। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष डॉ. श्री अवधेश प्रताप सिंह ने सोमवार, 02 फरवरी 2026 को विगत दिवसों के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रथम दृष्टया मानव अधिकार उल्लंघन के '’15 मामलों में'' संज्ञान लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है। तहसीलदार पर डंपर चढ़ा दो , जो होगा देखा जाएगा.... जबलपुर जिले के मानेगांव के पास मुरम-गिट्टी का अवैध खनन रोकने टीम के साथ पहुंचे तहसीलदार और खनिज निरीक्षक को खनिज कारोबारी ने खुलेआम डंपर चढ़ाने की धमकी दे डाली। तहसीलदार ने मानेगांव के पास तीन डंपरों को रोककर ड्राइवर की रॉयल्टी के दस्तावेज दिखाने को कहा था। ड्राइवर ने दस्तावेज नहीं दिखाये और खनन कारोबारी और वाहन मालिक को मौके पर बुला लिया। तहसीलदार लगातार रॉयल्टी कागजात दिखाने को कहते रहे , लेकिन वाहन मालिक ने इन्कार कर दिया। इस दौरान उसने तहसीलदार को धमकाते हुए अपने ड्राइवर से कहा डंपर चढ़ा दी, जो होगा देखा जाएगा। मामले में संज...