उज्जैन। संस्था श्री लोक गुंजन के माध्यम से मालवा और राजस्थानी शैली में आयोजित लोक गीत के कार्यक्रम में संस्था के कलाकार नेता आचार्य (गायन), शैलेन्द्र भट्ट (तबला), विवेक धवन (ढोलक), प्रियांशी नागर (मजिरा) और आस्था बम (घुंघरू) ने ऋतु गीत पर लोक भक्ति के गीत गाए। उज्जैन शहर के सामाजिक मुद्दों के लिए प्रखर रूप से प्रसिद्ध समाजसेवी महिला कु. चंचल श्रीवास्तव ने शिखर एवं अहिल्या सम्मान से सम्मानित संस्कृत रत्न सुश्री कृष्णा वर्मा का स्टेज पर सम्मान किया। उनके मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अतिथिगण वर्तमान विधायक डॉ. मोहन यादव, निगम सभापति सोनू गहलोत, साहित्य डॉ. शिव चौरसिया, भारत भवन एवं टैगोर विश्वविद्यालय भोपाल के समन्वयक विनय उपाध्याय ने अपने विचार रखे। संस्था की निर्देशक डॉ. श्रीमती तृप्ति नागर ने शॉल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। संचालन सुर्दशन ने किया।
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar
Comments