Skip to main content

मध्यप्रदेश ने बारासिंघा संरक्षण में बनाई विश्व-स्तरीय पहचान  

विशेष लेख


भोपाल : शुक्रवार, फरवरी 28, 2020, 14:32 IST

कान्हा टाइगर रिजर्व में बारासिंघा का पुन:स्थापन विश्व की वन्य-प्राणी संरक्षण की चुनिंदा सफलताओं में से एक है। कान्हा में हार्ड ग्राउण्ड बारासिंघा मात्र 66 की संख्या तक पहुँच गये थे। प्रबंधन के अथक प्रयासों से आज यह संख्या लगभग 800 हो गई है। अवैध शिकार और आवास स्थलों के नष्ट होने से यह प्रजाति विश्व की कुछ अति-संकटग्रस्त वन्य-प्राणी प्रजातियों में शामिल है।


मध्यप्रदेश का यह राज्य पशु अब आपेक्षिक तौर पर सुरक्षित हो गया है लेकिन कान्हा प्रबंधन इसे पर्याप्त नहीं मानते हुए लगातार बारासिंघा संरक्षण के प्रबंधकीय उद्देश्यों की ओर अग्रसर है। विश्व में केवल कान्हा टाइगर रिजर्व में बचे हार्ड ग्राउण्ड बारासिंघा को अन्य स्थानों पर भी बढ़ाने के उद्देश्य से हाल के सालों में 7 बारासिंघा भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान और 46 को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व भेजा गया है। वहाँ भी इनकी संख्या बढ़ी है।









भारत में बीसवीं शताब्दी में बारासिंघा की आबादी में एक अत्यंत चिंतनीय बदलाव देखा गया था। इस दौरान नर्मदा, महानदी, गोदावरी और सहायक नदियों की घाटियों में खेती की जा रही थी। बारासिंघा के समूह जैविक दबाव के कारण बिखर गये थे और व्यावसायिक एवं परम्परागत शिकारियों के भय से ये काफी अलग-थलग हो गये। इससे इनकी संख्या तेजी से कम होती चली गई।


वर्ष 1938 में वन विभाग द्वारा कराये गये सर्वेक्षण में कान्हा राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र और आसपास लगभग 3 हजार बारासिंघा थे। इसके बाद से बारासिंघा की संख्या में लगातार गिरावट आती गई और वर्ष 1953 में हुए आंकलन में यह संख्या 551 और वर्ष 1970 में मात्र 66 पर सिमट गई।


श्री एल. कृष्णमूर्ति


क्षेत्र संचालक, कान्हा टाइगर रिजर्व


 



पूरे विश्व में बारासिंघा की कुल तीन उप-प्रजातियाँ भारत एवं नेपाल में पाई जाती हैं। भारत में तीनों उप-प्रजातियाँ रूसर्वस ड्यूवाउसेली, रूसर्वस ड्यूवाउसेली रंजीतसिन्ही एवं रूसर्वस ड्यूवाउसेली ब्रेंडरी क्रमश: दुधवा एवं काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, मनास राष्ट्रीय उद्यान एवं कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में पाई जाती है।


कान्हा में पाये जाने वाले बारासिंघा का आवास कड़ी भूमि है, जबकि उत्तर पूर्व तथा उत्तर भारत में पाई जाने वाली इसकी अन्य दो प्रजातियाँ दलदली आवास स्थानों में रहती हैं। कान्हा का बारासिंघा कुछ हद तक दलदली स्थानों को पसंद करता है। इसलिये इसे स्वाम्प डियर के नाम से भी जाना जाता है।


कान्हा में सैकड़ों वर्षों के क्रमिक विकास और अनुकूलन के कारण बारासिंघा ने अपने आप को मध्य भारत की कड़ी भूमि वाले आवास स्थल के रूप में ढाल लिया है। इस हिरण को पानी और दलदल वाले नम क्षेत्र बहुत पसंद आते हैं। भोज्य विशेषज्ञ होने के कारण यह केवल चुनिंदा प्रजाति की घास ही खाता है। इसका आवास, आश्रय, भोजन और प्रसव संबंधी आवश्यकताएँ विशिष्ट होती हैं। इसका पूरा जीवन घास के मैदानों पर निर्भर करता है। कान्हा प्रबंधन ने इन्हीं विशिष्टताओं को ध्यान में रखते हुए अपने अथक प्रयासों से इसकी संख्या बढ़ाने में शानदार सफलता प्राप्त की है।


वन्य-प्राणी की जैव-संख्या में लगातार पतन चिंतनीय था और इसे रोकने बारासिंघा की संख्या वृद्धि के लिये शीघ्रातिशीघ्र प्रभावकारी प्रयास किये जाने आवश्यक थे। मध्यप्रदेश वन विभाग, प्रोजेक्ट टाइगर और भारत शासन के मार्गदर्शी सुझावों पर अमल करते हुए कान्हा प्रबंधन ने बारासिंघा संरक्षण के लिये जो कदम उठाये, वह आज तक जारी हैं। इन संरक्षण प्रयासों में इन-सिटू एन्क्लोजर का निर्माण, आवास स्थलों का लगातार विकास कार्य, जल विकास, दलदली क्षेत्रों का निर्माण, पसंदीदा घास मैदान का निर्माण, बारासिंघा के ऐतिहासिक रहवास सूपखार परिक्षेत्र में परिगमन और राष्ट्रीय उद्यान की पूरी जैव संख्या का रोज अनुश्रवण आदि शामिल है।


वर्तमान में छोटी जैव संख्या जैविकीय (स्माल पापुलेशन बॉयोलॉजी) विज्ञान की एक मान्यता प्राप्त शाखा बन चुका है। इसके अनुसार छोटी जैव संख्या में अनेक प्रकार के प्रतिकूल जेनेटिक एवं पर्यावरणीय कारक कार्य करते रहते हैं। इसलिये इनका लगातार प्रभावी प्रबंधन और उचित अनुश्रवण किया जाना बहुत जरूरी है। कुछ जानवरों की एक साथ मृत्यु भी पूरी जैव संख्या को लम्बे समय तक प्रभावित कर सकती है। इससे बचने के लिये कान्हा प्रबंधन ने कुछ बारासिंघा भोपाल के राष्ट्रीय वन विहार और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में भी भेजे हैं।


Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर


Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar


 

Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती ...

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं...

दुर्गादास राठौड़ : जिण पल दुर्गो जलमियो धन बा मांझल रात - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

अमरवीर दुर्गादास राठौड़ : जिण पल दुर्गो जलमियो धन बा मांझल रात। - प्रो शैलेन्द्रकुमार शर्मा माई ऐड़ा पूत जण, जेहड़ा दुरगादास। मार मंडासो थामियो, बिण थम्बा आकास।। आठ पहर चौसठ घड़ी घुड़ले ऊपर वास। सैल अणी हूँ सेंकतो बाटी दुर्गादास।। भारत भूमि के पुण्य प्रतापी वीरों में दुर्गादास राठौड़ (13 अगस्त 1638 – 22 नवम्बर 1718)  के नाम-रूप का स्मरण आते ही अपूर्व रोमांच भर आता है। भारतीय इतिहास का एक ऐसा अमर वीर, जो स्वदेशाभिमान और स्वाधीनता का पर्याय है, जो प्रलोभन और पलायन से परे प्रतिकार और उत्सर्ग को अपने जीवन की सार्थकता मानता है। दुर्गादास राठौड़ सही अर्थों में राष्ट्र परायणता के पूरे इतिहास में अनन्य, अनोखे हैं। इसीलिए लोक कण्ठ पर यह बार बार दोहराया जाता है कि हे माताओ! तुम्हारी कोख से दुर्गादास जैसा पुत्र जन्मे, जिसने अकेले बिना खम्भों के मात्र अपनी पगड़ी की गेंडुरी (बोझ उठाने के लिए सिर पर रखी जाने वाली गोल गद्देदार वस्तु) पर आकाश को अपने सिर पर थाम लिया था। या फिर लोक उस दुर्गादास को याद करता है, जो राजमहलों में नहीं,  वरन् आठों पहर और चौंसठ घड़ी घोड़े पर वास करता है और उस पर ही बैठकर बाट...