महाशिवरात्रि पर्व पर होगा शिव तत्त्व पर विचार मंथन
उज्जैन। राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना द्वारा 242वीं अन्तरराष्ट्रीय आभासी संगोष्ठी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दि. 18 फरवरी 2023 को सायं 4 बजे आयोजित होगी।
यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री सुन्दरलाल जोशी सूरज ने बताया कि संगोष्ठी के विषय भारतीय साहित्य, कला एवं संस्कृति में शिव तत्व पर विशेषज्ञ वक्ता गण व्याख्यान प्रस्तुत देंगे। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा अध्यक्ष, कला संकाय एवं कुलानुशासक, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन, विशिष्ट अतिथि श्री हरेराम वाजपेयी, अध्यक्ष हिन्दी परिवार, इन्दौर एवं डॉ. अशोक कुमार भार्गव आई.ए.एस. पूर्व कमिश्वर भोपाल, मुख्य वक्ता श्रीमती सुवर्णा जाधव (पुणे) राष्ट्रीय मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष तथा अध्यक्षता, श्री ब्रजकिशोर शर्मा अध्यक्ष राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना उज्जैन, विशेष अतिथि डॉ. संगीता पाल, डॉ. बालासाहेब तोरस्कर, रश्मि लता मिश्रा, श्री राकेश छोकर, शैली भागवत इन्दौर तथा विशेष वक्ता मनीषा पाटीट, डॉ. दिव्या मिश्रा, श्री धर्मचंद शास्त्री, पवनेश्वरी वर्मा ‘पवन‘, पूजा अग्निहोत्री, डॉ. शेख शेहनाज एहमद एवं संयोजक डॉ. प्रभु चौधरी राष्ट्रीय महासचिव उज्जैन, शिव स्तुति डॉ. नीना शर्मा, श्रीनाथद्वारा (राज), स्वागताध्यक्ष श्री यशवंत भण्डारी ‘यश‘ राष्ट्रीय संयोजक, प्रस्तावना डॉ. रश्मि चौबे राष्ट्रीय महासचिव इकाई महिला गाजियाबाद, संचालक रश्मि मिश्र (पुणे) राष्ट्रीय सचिव, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रेखा भालेराव एवं आयोजन समिति में डॉ. शिवा लोहारिया राष्ट्रीय अध्यक्ष इकाई महिला जयपुर, पुष्पा गरोठिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भोपाल, डॉ. कृष्णा जोशी राष्ट्रीय प्रवक्ता इकाई महिला, संगीता केसवानी राष्ट्रीय सचिव इन्दौर, सुश्री प्रतिमासिंह प्रदेश महासचिव सरदारपुर (धार), प्रगति बैरागी राष्ट्रीय सचिव उज्जैन, कल्पना शाह प्रदेश उपाध्यक्ष, कुक्षी होंगी।
Comments