भोपाल। एनआईटीटीटीआर भोपाल में देश के प्रमुख प्राचीन एवं आधुनिक भारतीय वैज्ञानिकों एवं गणितज्ञों के जीवन एवं उनके द्वारा की गयी महत्वपूर्ण अनुसन्धान कार्य को संकलित कर एक स्थायी दीर्घा का निर्माण किया है। इस दीर्घा का लोकार्पण अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विद्याभारती के राष्ट्रीय मंत्री डॉ शिवकुमार शर्मा द्वारा किया गया। डॉ शिवकुमार शर्मा ने कहा कि आज के कई अनुसन्धान इन प्राचीन वैज्ञानिकों की शोध एवं आविष्कार पर आधारित है।
निटर निदेशक डॉ सी सी त्रिपाठी ने कहा कि देश के इन सभी वैज्ञानिकों के अतुल्य योगदान को देश भर से आने वाले शिक्षकों एवं विद्यार्थियों तक पहुँचाना हमारी नैतिक व सामाजिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर एप्लाइड साइंस विभाग के हेड प्रो पी के पुरोहित एवं अन्य संकाय सदस्य , अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
Comments