मछुआरा दिवस के उपलक्ष्य में मत्स्य विभाग, उज्जैन एवं विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के संयुक्त तत्वावधान में मछुआरों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन 10 जुलाई को
उज्जैन। मछुआरा दिवस के उपलक्ष्य में मत्स्य विभाग, उज्जैन एवं विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के संयुक्त तत्वावधान में मछुआरों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन वनस्पति अध्ययनशाला के सभागृह में दिनांक 10 जुलाई 2023, सोमवार को प्रातः काल 9 बजे किया जाएगा। मछुआरा दिवस के अवसर पर मत्स्य विभाग, उज्जैन एवं विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के संयुक्त तत्वाधान से मछुआरों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन वनस्पति अध्ययनशाला के सभागृह में किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्री सीताराम बाथम, अध्यक्ष मध्य प्रदेश मछुआरा कल्याण बोर्ड होंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए श्रीमती सोना यादव उपसंचालक, मत्यस्योद्योग उज्जैन संभाग उज्जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में उज्जैन जिले के कई मछुआरे भाग लेंगे एवं माननीय बाथम जी और उनके समस्त विभाग के अधिकारियों द्वारा मछुआरों को मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही इस अवसर पर विक्रम विश्वविद्यालय के मत्स्य विशेषज्ञों द्वारा मछुआरों को मछली पालन से संबंधित वैज्ञानिक जानकारी भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम दिनांक 10 जुलाई 2023 को प्रातः 9 बजे से विक्रम विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान अध्ययनशाला के सभागृह में संपन्न होगा।
इस अवसर पर हर्ष जताते हुए विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि विक्रम विश्वविद्यालय का जीव संकाय विभाग मत्स्य विभाग के साथ मिलकर मछुआरा दिवस का आयोजन कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि विक्रम विश्वविद्यालय सदैव ऐसे सामाजिक और जन कल्याणकारी कार्यक्रमों के आयोजन के लिए तत्पर रहता है, साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही विक्रम विश्वविद्यालय मत्स्य विभाग के साथ एम ओ यू भी करेगा, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थी मत्स्य विभाग से जुड़कर मत्स्य पालन सीख सकेंगे। साथ ही मत्स्य का इस्तेमाल करके विभिन्न उत्पाद बनाना सीख सकेंगे।
Comments