भोपाल। एनआईटीटीटीआर संस्थान के निदेशक प्रो. सी.सी. त्रिपाठी ने संकाय सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों व उनके परिवारों से पिछले साल की तरह इस साल भी हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेने की अपील की है। प्रो. त्रिपाठी ने बताया कि, हर घर तिरंगा आजादी के अमृत महोत्सव का एक अभियान है, जिसका उद्देश्य लोगों को भारत की आजादी के उपलक्ष्य में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और उन लोगों की याद दिलाना है, जिन्होंने इस महान राष्ट्र के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। आइये हर घर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज के साथ हम अपने संबंध को और गहरा करें।
Comments