- मांगों को लेकर आमसभा भी हुई जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे
- संघ समूह द्वारा सभा में यह घोषित किया गया कि, माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शामिल होना है
🙏 द्वारा, राधेश्याम चौऋषिया, वरिष्ठ पत्रकार 🙏
भोपाल, सोमवार, 25 सितम्बर, 2023 । म.प्र. सचिवालय कर्मचारी संघ, म.प्र. सचिवालय (मंत्रालय) शीघ्रलेखक संघ और म. प्र. मंत्रालय अजाक्स शाखा द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे रामधुन का कार्यक्रम दिनांक 21 सितम्बर, 2023 से निरंतर जारी है। संघ समूह द्वारा आज सोमवार, दिनांक 25 सितम्बर, 2023 को भी मंत्रालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा रामधुन और भजन गायन किया गया और इसके पश्चात आमसभा हुई जिसमें बडी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
आम सभा का संचालन म. प्र. सचिवालय संघ के सचिव श्री टी.पी. पाण्डेय ने करते हुए सभा के उद्देश्य की जानकारी दी। साथ ही सभा को श्री सुभाष वर्मा, श्री घनश्याम भकोरिया, श्री संजय राठौर, श्रीमती नवीनता टिकारिया ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मंत्रालयीन कर्मचारियों के साथ विधि एवं विधायी विभाग के संघ समिति के अध्यक्ष श्री दीपक पगारे और सचिव श्री के. एल. पांडेय भी उपस्थित रहे।
प्रेस विज्ञप्ति में म.प्र. मंत्रालय अजाक्स शाखा के महासचिव श्री एस.सी. ओसले एवं म.प्र. सचिवालयीन कर्मचारी संघ के सचिव श्री टी.पी. पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि, मध्यप्रदेश शासन द्वारा मंत्रालय में मध्यप्रदेश के पूर्व दिवंगत मुख्यमंत्रियों की अर्धप्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम कल मंगलवार, 26 सितम्बर, 2023 को 12.00 बजे आयोजित किया जा रहा है।
मंत्रालयीन अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा अपनी 11 सूत्रीय मांगों के लिए किए जा रहे आंदोलन के चलते यह पहला अवसर है जब मंत्रालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया गया है। संघ समूह द्वारा सभा में यह घोषित किया गया कि, माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शामिल होना है, लेकिन मंत्रालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मंत्रालय के गेट नं. 01 पर दोपहर 12.00 बजे एकत्रित होकर महिलाओं के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे और पुष्पगुच्छ एवं पुष्प देकर माननीय मुख्यमंत्रीजी का गरिमा एवं सम्मान के साथ स्वागत करेंगे।
चूंकि विगत एक माह से चरणबद्ध आंदोलन के साथ ही "रामधुन एवं सर्वधर्म समभाव भजन" का कार्यक्रम चल रहा है और शासन द्वारा मांगो पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है इसलिए कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है, लेकिन मंत्रालय की गरिमा को दृष्टिगत रखते हुए श्री सुभाष वर्मा द्वारा सभी मंत्रालयीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिदायत देते हुए अनुरोध किया गया है कि, कार्यक्रम स्थल पर कोई नारेबाजी न की जावे।
✍ राधेश्याम चौऋषिया
Radheshyam Chourasiya II
● सम्पादक, बेख़बरों की खबर
● राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार, जनसम्पर्क विभाग, मध्यप्रदेश शासन
● राज्य मीडिया प्रभारी, भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक निर्णायक
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक मालव क्रान्ति
"बेख़बरों की खबर" फेसबुक पेज...
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
"बेख़बरों की खबर" न्यूज़ पोर्टल/वेबसाइट... 👇
"बेख़बरों की खबर" ई-मैगजीन पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें...https://www.readwhere.com/publi.../6480/Bekhabaron-Ki-Khabar
🚩🚩🚩🚩 आभार, धन्यवाद, सादर प्रणाम। 🚩🚩🚩🚩
Comments