🙏 द्वारा, राधेश्याम चौऋषिया, वरिष्ठ पत्रकार 🙏
भोपाल । दिनांक 12-09-2023 को मंत्रालय के संघों के संयुक्त आव्हान पर मध्य प्रदेश मंत्रालय में कार्यरत अधिकारी / कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों के संबंध में सभी मंत्रालयीन अधिकारी, कर्मचारी सार्वजनिक अवकाश/हड़ताल पर रहे। इसके लिए सचिवालयीन कर्मचारी संघ और म.प्र.सचिवालय (शीघ्र लेखक) संघ के अध्यक्ष श्री सुभाष वर्मा और उनकी टीम/ पदाधिकारियों एवं मंत्रालय अजाक्स शाखा के अध्यक्ष और उनके पदाधिकारियों ने मंत्रालय में आंदोलन के द्वितीय चरण दिनांक 11-09-2023 को आयोजित अभूतपूर्व सभा, धरना आंदोलन आयोजित किया था।
इसके पूर्व प्रथम चरण में दिनांक 25-08-2023 को भी आमसभा और रैली बहुत वृहद और शानदार थी, लेकिन उसके 16 दिन बाद दिनांक 28-08-23 से दिनांक 12-09-2023 तक काली पट्टी लगाने का कार्यक्रम जारी रहने के साथ ही दिनांक 11-09-2023 को अगले चरण मेंं उससे भी बड़ी आमसभा हुई। आमसभा के समापन के तुरंत पश्चात पुनः परिसर में वृहद रैली हुई जिसका नेतृत्व मंत्रालय की नारीशक्ति ने किया।
नारीशक्ति के नेतृत्व में आयोजित रैली में मंत्रालय की लाड़ली बहनों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
पूरे प्रदेश में आयोजित रैलियों में मंत्रालय में आयोजित रैली बहुत भव्य थी जिसका नेतृत्व लाड़ली बहनों ने किया है।
दिनांक 12-09-2023 को आयोजित सामूहिक अवकाश का कार्यक्रम शत-प्रतिशत सफल रहा। इसके लिए दिनांक 11-09-2023 को ही सभी अधिकारी/ कर्मचारियों के अवकाश आवेदन अपर मुख्य सचिव के कार्यालय में जमा कराए गये थे।
मंत्रालय के आंदोलन के इस चरण में मंत्रालय के शत-प्रतिशत अधिकारी और कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहे, जिससे मंत्रालय में एक तरह से पूर्णतः हड़ताल रही। सभी अधिकारी और कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर होने से मंत्रालय के बड़े अधिकारियों को कार्य करने में असुविधा हुई और प्रदेश में भी इसका असर पड़ा है। बाहर से आने वाले आम नागरिकों/अधिकारियों और कर्मचारियों को भी काम न होने से कठिनाई का सामना करना पड़ा है।
मंत्रालयीन कर्मचारियों की मांगों के लिए संघों के पदाधिकारियों द्वारा संगठित होकर किए जा रहेआंदोलन का नेतृत्व कर रहे श्री सुभाष वर्मा ने बताया है कि, हमारे द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से कर्मचारियों के आक्रोश को शासन के समक्ष रखा जा रहा है और बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से हम आंदोलन कर रहे हैं। शासन द्वारा हमारी मांगों को नहीं माना जाता है तो हम लोग विचार विमर्श करके आंदोलन के संबंध में अगली रणनीति बनाएंगे, जिसमें अनिश्चितकालीन काम बंद/ हड़ताल का निर्णय लिया जाना भी संभावित है।
श्री सुभाष वर्मा ने कहा कि, हम माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देशों का पालन करने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। हमें भरोसा है कि, माननीय मुख्यमंत्री जी मंत्रालय कर्मचारियों की मांगों पर विचार करने हेतु शीघ्र अधिकारियों को निर्देश देंगे।
✍ राधेश्याम चौऋषिया
Radheshyam Chourasiya II
● सम्पादक, बेख़बरों की खबर
● राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार, जनसम्पर्क विभाग, मध्यप्रदेश शासन
● राज्य मीडिया प्रभारी, भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक निर्णायक
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक मालव क्रान्ति
"बेख़बरों की खबर" फेसबुक पेज...
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
"बेख़बरों की खबर" न्यूज़ पोर्टल/वेबसाइट... 👇
"बेख़बरों की खबर" ई-मैगजीन पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें...https://www.readwhere.com/publi.../6480/Bekhabaron-Ki-Khabar
🚩🚩🚩🚩 आभार, धन्यवाद, सादर प्रणाम। 🚩🚩🚩🚩
Comments