राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना द्वारा प्रतिवर्षानुसार पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटलबिहारी वाजपेयी के 96वें जन्म दिवस समारोह में राष्ट्रीय संगोष्ठी श्री अटल बिहारी वाजपेयीजी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर होगी। समारोह के शुभारम्भ सत्र में राष्ट्रीय संगोठी के मुख्य अतिथि प्रो. अखिलेश कुमार पाण्डेय माननीय कुलपति विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन, विशिष्ट अतिथि श्री हरेराम वाजपेयी अध्यक्ष हिन्दी परिवार इन्दौर, सारस्वत अतिथि डॉ. विकास दवे निदेशक साहित्य अकादमी म.प्र. भोपाल, मुख्य वक्ता डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा कुलानुशासक विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन, विशेष अतिथि श्री कैलाशचंद पंत राष्ट्रीय मंत्री राष्ट्रभाषा प्रचार समिति वर्धा एवं अध्यक्षता श्री ब्रजकिशोर शर्मा अध्यक्ष राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना उज्जैन करेंगे।
संचेतना समारोह के द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय स्तर के 50 साहित्य रत्न अलंकरण एवं साहित्य गौरव सम्मान सदस्यो को अतिथियों द्वारा प्रदान किये जायेंगे। तत्पश्चात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा । समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. अशोक कुमार भार्गव आई.ए.एस. रिटा. कमिश्नर भोपाल, विशिष्ट अतिथि श्री संदीपकुमार कुलश्रेष्ठ पत्रकार उज्जैन, अध्यक्षता श्री ब्रजकिशोर शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष, विशेष अतिथि डॉ. उर्मिला पोरवाल बेंगलुरू एवं साध्वी शीलेश्वरी देवी होगी।
राष्ट्रीय संचेतना महोत्सव 25 दिसम्बर 2023 दोपहर में भारतीय ज्ञानपीठ महाविद्यलाय रेल्वे स्टेशन के समीप, माधव नगर उज्जैन में आयोजित किया जा रहा है। समारोह को सफल बनाने का अनुरोध आयोजक डॉ. प्रभु चौधरी राष्ट्रीय महासचिव, डॉ. शिवा लोहारिया राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला इकाई जयपुर, डॉ. निशा जोशी इन्दौर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सुश्री प्रतिमासिंह इन्दौर राष्ट्रीय सचिव, सुश्री प्रगति बैरागी उज्जैन राष्ट्रीय सचिव महिला इकाई, यशवंत भण्डारी यश झाबुआ प्रदेश अध्यक्ष, डॉ. अरूणा सराफ इंदौर प्रदेश महासचिव, डॉ. रेखा भवालकर उज्जैन जिला अध्यक्ष उज्जैन, सुश्री गीता बिल्लोरिया इन्दौर जिलाध्यक्ष इन्दौर, महेश सनाढ्य नाथद्वारा राष्ट्रीय सचिव, राजकुमार यादव मुम्बई राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुष्पा गरोठिया भोपाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला, ज्योति जाधव उज्जैन प्रदेश उपाध्यक्ष महिला, अनीता गौतम आगरा राष्ट्रीय सचिव, श्वेता मिश्र पुणे राष्ट्रीय सचिव, डॉ. रश्मि चौबे गाजियाबाद राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला इकाई, डॉ. शहेनाज शेख नांदेड राष्ट्रीय उप महासचिव, शैली भागवत इन्दौर राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, सुश्री संनीता केसवानी राष्ट्रीय कार्यालय सचिव डॉ कृष्णा जोशी प्रदेश उपाध्यक्ष ने साहित्यकार कवि कवयित्री से अनुरोध किया है कि समारोह में उपस्थित होकर मार्गदर्शन प्रदान करने की अपील की है।
Comments