मतदान जागरूकता पर विशेष
अपने देश के लिए वोट करने की शक्ति भारत जैसे लोकतांत्रिक देश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। भारत की लोकतांत्रिक बुनियाद चुनाव परिणामों पर आधारित है। हमारी विधायिकाएँ और संसद जनता द्वारा, जनता के लिए और जनता द्वारा चुनी जाती हैं। हम भाग्यशाली हैं कि हमें वोट देने का संवैधानिक अधिकार मिला है। हम इसे सामान्य रूप में लेते हैं, लेकिन सब को याद रखना चाहिए कि संविधान हमें जिसे चाहें उसे वोट देने का अधिकार देता है।
चुनाव में हर वोट मायने रखता है। वोट की शक्ति भारत जैसे लोकतांत्रिक देश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कोई भी यह न सोचे कि मेरे एक वोट नहीं करने से क्या होगा। बल्कि यह सोचें कि मेरे एक वोट से ही एक ऐसी सरकार बनेगी जो देश, समाज, शिक्षा और संस्कृति का उत्थान करेगी। हर चुनाव में ऐतिहासिक मतदान हो रहा है। हर चुनाव के साथ, मतदान प्रतिशत में सकारात्मक वृद्धि हुई है। हर वोट हमारे देश के बेहतर भविष्य के लिए मायने रखता है। मतदान करना हर व्यक्ति का अधिकार और जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी को अवश्य निभाना चाहिए। जिससे आपकी अपनी पसंद का उम्मीदार चुना जा सके और वह आपके क्षेत्र के विकास में योगदान दे सके। आपका मतदान लोकतंत्र की जान है, विशेष कर युवाओं का मत। युवा किसी भी देश की शक्ति होते हैं अतः मैं सभी युवाओं और जिम्मेदार नागरिकों से अपील करता हूँ कि वे स्वयं भी मतदान करें और आपने आसपास के लोगों को भी मतदान करने की अपील करें।
प्रोफेसर अखिलेश कुमार पाण्डेय
कुलगुरु
विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन (म. प्र.)
Comments