Skip to main content

विक्रम विश्वविद्यालय विगत वर्षों से जैव विविधता के संरक्षण के लिए सजग, ऑक्सीजन टैक्स लगाना इसी तरह का नवाचार रहा है, विद्यार्थी इस विषय की गंभीरता को समझें - कुलगुरु प्रो अखिलेश कुमार पाण्डेय

विश्वविद्यालय चलो अभियान के अंतर्गत प्राणिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला में प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न, शैक्षणिक संस्थानों से 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय में 22 मई से 2 जून 2024 तक चलाए जा रहे  विश्वविद्यालय चलो अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों द्वारा अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी शृंखला में दिनांक 22 जनवरी 2024 को विक्रम विश्वविद्यालय के प्राणिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला में विद्यार्थियों के लिए बायो डायवर्सिटी डे के उपलक्ष्य में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉक्टर सलिल सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालय और महाविद्यालय एवं विभागों के सौ से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता के बाद बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन विषय पर चर्चा हुई। इस चर्चा के मुख्य अतिथि मशहूर इतिहासकार एवं आर्कियोलॉजिस्ट डॉक्टर आर सी ठाकुर थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि भारत की संस्कृति में बायोडायवर्सिटी या जैव विविधता का विशिष्ट स्थान है। भारत सदैव जैवविविधता में समृद्ध रहा है और भारत में उपलब्ध सिक्के इसकी जैवविविधता के परिचायक रहे है, भारत में इसके संरक्षण को सदैव महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है, उन्होंने युवाओं को प्रकृति के प्रति सजक और संवेदनशील रहने की सलाह दी। 

अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर अखिलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि बायोडायवर्सिटी डे के उपलक्ष्य में कराई जा रही इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को बायोडायवर्सिटी के प्रति जागरूक करना और इसके संरक्षण के प्रति उन्हें सजग बनाने का है। उन्होंने कहा जब अन्य संस्थाओं से विद्यार्थी यहां आते हैं तो वे विश्वविद्यालय के बारे में और ज्ञान पायेंगे और उन्हें यहां संचालित होने वाले पाठ्यक्रम की जानकारी भी मिल जाएगी। विद्यार्थियों को जैवविविधता के संरक्षण के बारे में बताते हुए कहा कि विक्रम विश्वविद्यालय गत कुछ वर्षो से जैवविविधता के संरक्षण के लिए सजग है और ऑक्सीजन टैक्स लगाना महत्वपूर्ण नवाचार रहा है। गत वर्षों में विश्वविद्यालय परिसर में कई पौधों का रोपण किया गया है। विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है की वह इस विषय की गंभीरता को समझें और जैवविविधता के संरक्षण में योगदान दें।

 

कुलानुशासक प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार शर्मा ने इस अवसर पर जैवविविधता के बारे में बताते हुए कहा कि जैवविविधता का संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी मांग है। आज के समय का बढ़ता हुआ तापमान हमें अधिक से अधिक पौधा रोपण करने की याद दिलाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विभाग को इस आयोजन के लिए बधाई दी और आगे भी इसी प्रकार प्रतियोगिता करने के लिए प्रेरित किया। 

विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉक्टर अनिल शर्मा ने बताया कि यह एक अत्यंत सराहनीय प्रयास है और इससे निश्चित तौर पर विद्यार्थियों को बायोडायवर्सिटी को संरक्षित करने की प्रेरणा मिलेगी और अधिक से अधिक विद्यार्थी विश्वविद्यालय को जान भी पाएंगे। इस अवसर पर प्रोफेसर उमा शर्मा, विभागाध्यक्ष डॉ सलिल सिंह, डॉक्टर रमण सोलंकी सहित विभाग के अन्य शिक्षक और कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर शिवी भसीन ने किया।

Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती ...

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं...

दुर्गादास राठौड़ : जिण पल दुर्गो जलमियो धन बा मांझल रात - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

अमरवीर दुर्गादास राठौड़ : जिण पल दुर्गो जलमियो धन बा मांझल रात। - प्रो शैलेन्द्रकुमार शर्मा माई ऐड़ा पूत जण, जेहड़ा दुरगादास। मार मंडासो थामियो, बिण थम्बा आकास।। आठ पहर चौसठ घड़ी घुड़ले ऊपर वास। सैल अणी हूँ सेंकतो बाटी दुर्गादास।। भारत भूमि के पुण्य प्रतापी वीरों में दुर्गादास राठौड़ (13 अगस्त 1638 – 22 नवम्बर 1718)  के नाम-रूप का स्मरण आते ही अपूर्व रोमांच भर आता है। भारतीय इतिहास का एक ऐसा अमर वीर, जो स्वदेशाभिमान और स्वाधीनता का पर्याय है, जो प्रलोभन और पलायन से परे प्रतिकार और उत्सर्ग को अपने जीवन की सार्थकता मानता है। दुर्गादास राठौड़ सही अर्थों में राष्ट्र परायणता के पूरे इतिहास में अनन्य, अनोखे हैं। इसीलिए लोक कण्ठ पर यह बार बार दोहराया जाता है कि हे माताओ! तुम्हारी कोख से दुर्गादास जैसा पुत्र जन्मे, जिसने अकेले बिना खम्भों के मात्र अपनी पगड़ी की गेंडुरी (बोझ उठाने के लिए सिर पर रखी जाने वाली गोल गद्देदार वस्तु) पर आकाश को अपने सिर पर थाम लिया था। या फिर लोक उस दुर्गादास को याद करता है, जो राजमहलों में नहीं,  वरन् आठों पहर और चौंसठ घड़ी घोड़े पर वास करता है और उस पर ही बैठकर बाट...