राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना उज्जैन, नागरी लिपि परिषद नई दिल्ली इकाई मध्यप्रदेश और भारत माता अभिनंदन संगठन शाखा मध्यप्रदेश का संयुक्त आयोजन 11 सितम्बर बुधवार को सायं 5 बजे अंतरराष्ट्रीय आभासी संगोष्ठी के रूप में किया जाएगा।
राष्ट्रीय प्रवक्ता सुंदरलाल जोशी सूरज ने बताया कि विश्व सन्यासी स्वामी विवेकानंद जी की शिकागो नगर की विराट धर्मसभा में व्याख्यान की स्मृति दिवस पर भारत माता अभिनंदन पत्र प्रदान किए जाएंगे। नागरी लिपि परिषद के संस्थापक आचार्य विनोबा भावे के जन्म दिवस पर नागरी लिपि संगोष्ठी में विश्व लिपि देवनागरी के प्रसार एवं संवर्धन तथा आचार्य विनोबा भावे के योगदान पर चर्चा की जाएगी।
संगोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ. हरिसिंह पाल (महामंत्री, नागरी लिपि परिषद, नई दिल्ली), विशिष्ट अतिथि श्री ब्रजकिशोर शर्मा (शिक्षाविद्, उज्जैन), अध्यक्ष डॉ. दक्षा जोशी (साहित्यकार, अहमदाबाद), मुख्य वक्ता डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा (राष्ट्रीय अध्यक्ष, उज्जैन), विशिष्ट वक्ता सरोज दवे (साहित्यकार, भोपाल), डॉ. अनसूया अग्रवाल (राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला इकाई), डॉ. दीपिका सुतोदिया (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गुवाहाटी, असम), डॉ. अरूणा सराफ (प्रदेश महासचिव, इंदौर), विशेष वक्ता डॉ. प्रभु चौधरी (कोषाध्यक्ष, उज्जैन), डॉ. सुनीता मंडल (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कोलकाता) और श्रीमती माया मेहता (कवयित्री, मुंबई) होंगे।
संगोष्ठी की संचालक डॉ. रश्मि चौबे (राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता, गाजियाबाद) और संयोजक डॉ. शहेनाज शेख (राष्ट्रीय महासचिव, नांदेड) हैं। सहसंयोजक रजनी प्रभा (पटना), आयोजक श्वेता मिश्र (राष्ट्रीय सचिव), सह आयोजक डॉ. अर्चना चौधरी, प्रस्तावक डॉ. जया सिंह (रायपुर) और धन्यवाद ज्ञापन संध्यासिंह द्वारा किया जाएगा।
Comments