जीवन संग्राम में गीता का ज्ञान सही मार्ग दर्शक - श्री अवधेश प्रताप सिंह, प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश विधान सभा
🙏 द्वारा, राधेश्याम चौऋषिया, वरिष्ठ पत्रकार 🙏
भोपाल । ब्रह्माकुमारी ब्लैसिंग हाउस द्वारा उत्सव गार्डन में आयोजित श्रीमद्भगवद गीता के महत्व पर त्रिदिवसीय प्रवचन माला के भव्य शुभारंभ समारोह में श्री अवधेश प्रताप सिंह, प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश विधान सभा ने माउंट आबू से पधारी अंतर्राष्ट्रीय वक्ता राजयोगिनी उषा दीदी का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि, वर्तमान आपाधापी के समय मनुष्य के पास भौतिक संसाधन होने के बाद भी सुख और शांति के लिए परेशान है, ऐसे जीवन संग्राम में गीता का आध्यात्मिक ज्ञान मार्ग दर्शन हेतु उपयोगी है। श्री मदभागवत गीता जीवन प्रबंधन का ही शास्त्र है उसमें कर्मण्ये बाधिकारस्ते…, योगःकर्मेषु कौशलम् जैसे अनेक जीवनोपयोगी सूत्र दिए गए हैं।
श्री सिंह ने आगे कहा कि, श्रीमद् भागवत गीता के अध्ययन से स्पष्ट होता है कि, भगवान ने यह ज्ञान सत्य धर्म की स्थापना, देह व आत्मा का अंतर समझाने और अर्जुन जो मानव का प्रतीक है उसे हताशा से निकालकर नष्टोमोहा स्मृति लब्धा एवं परमात्मा की स्मृति में स्थित करना है। जिससे मन सशक्त हो और मन के सशक्तिकरण से ही जीवन में स्थाई सुख शांति आ सकती है।
लेकिन गीता का ज्ञान गूढ़ है जिसकी व्यावहारिक व्याख्या माउंट आबू से पधारी अंतरराष्ट्रीय वक्ता राजयोगिनी उषा दीदी प्रभावी ढंग से कर रहीं हैं। सुखी जीवन हेतु इस दुर्लभ ज्ञान का लाभ हम सब को लेना चाहिए।
इस अवसर पर श्री सिंह ने ब्लैसिंग हाउस की संचालक एवं आयोजन सूत्रधार ब्रह्माकुमारी डॉ रीना बहिन को इस आध्यात्मिक आयोजन के लिए भी साधुवाद दिया। आयोजन में बड़ी संख्या में गणमान्य जन व राजयोगी भाई बहिन उपस्थित थे।
✍ राधेश्याम चौऋषिया
● सम्पादक, बेख़बरों की खबर
● राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार, जनसम्पर्क विभाग, मध्यप्रदेश शासन
● राज्य मीडिया प्रभारी, भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक निर्णायक
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक मालव क्रान्ति
"बेख़बरों की खबर" फेसबुक पेज...
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
"बेख़बरों की खबर" न्यूज़ पोर्टल/वेबसाइट... 👇
"बेख़बरों की खबर" ई-मैगजीन पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें...https://www.readwhere.com/publi.../6480/Bekhabaron-Ki-Khabar
🚩🚩🚩🚩 आभार, धन्यवाद, सादर प्रणाम। 🚩🚩🚩🚩
Comments