विधान सभा में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम संपन्न
प्रमुख सचिव श्री सिंह ने विधानसभा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
🙏 द्वारा, राधेश्याम चौऋषिया 🙏
भोपाल। मध्यप्रदेश विधान सभा प्रांगण में उत्साह पूर्वक गणतंत्र दिवस मनाया गया। श्री अवधेश प्रताप सिंह, प्रमुख सचिव, विधान सभा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली गई।
प्रमुख सचिव श्री ए. पी. सिंह ने शहीदों को नमन कर गणतंत्र दिवस की देश-प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, हमारा देश दुनिया का सबसे विशाल लोकतांत्रिक गणराज्य है और आज हम 76 वाँ गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। आज ही के दिन वर्ष 1950 में हमारा संविधान लागू हुआ। इस तरह यह संविधान और गणतंत्र का अमृत काल है। हमारा संविधान जीवंत है जिसने सतत देश की प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया। इसमें जहां हमारे जीवन मूल्य समाहित हैं वहीं शासन प्रणाली के अंगों के साथ नागरिकों के लिए अधिकार और कर्तव्य भी समाहित किये गये हैं।हमारा दायित्व है कि, हम संवैधानिक मूल्यों का पालन करते हुए अपने अधिकारों और कर्तव्यों का रचनात्मक उपयोग कर देश व प्रदेश की उन्नति में योगदान दें।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिजन, पूर्व मंत्री व अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।
✍ राधेश्याम चौऋषिया
● सम्पादक, बेख़बरों की खबर
● राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार, जनसम्पर्क विभाग, मध्यप्रदेश शासन
● राज्य मीडिया प्रभारी, भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक निर्णायक
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक मालव क्रान्ति
"बेख़बरों की खबर" फेसबुक पेज...
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
"बेख़बरों की खबर" न्यूज़ पोर्टल/वेबसाइट... 👇
"बेख़बरों की खबर" ई-मैगजीन पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें...https://www.readwhere.com/publi.../6480/Bekhabaron-Ki-Khabar
🚩🚩🚩🚩 आभार, धन्यवाद, सादर प्रणाम। 🚩🚩🚩🚩
Comments