Skip to main content

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025: "स्वस्थ शुरुआत, आशाजनक भविष्य"


प्रति वर्ष, दुनिया भर में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन 7 अप्रैल 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना की याद में मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना के साथ ही विश्व स्वास्थ्य दिवस की नींव रखी गई थी, और तब से प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को इसे मनाया जाता है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में सुधार करना और वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों पर ध्यान आकर्षित करना है। इसके लिए हर साल एक नई थीम निर्धारित की जाती है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 की थीम है "स्वस्थ शुरुआत, आशाजनक भविष्य" (Healthy beginnings, Hopeful Futures)। यह थीम विशेष रूप से माता और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य गर्भावस्था, डिलीवरी, और पोस्टपार्टम (सूतिका) अवस्था के दौरान उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरतों पर जोर देना है, ताकि माता और नवजात मृत्यु दर (Maternal and Neonatal mortality) को कम किया जा सके।

आयुर्वेद के अनुसार, गर्भ पंच महाभूतों का विकार और चेतना का आश्रय भूत होता है। जैसे रथ के विभिन्न अंगों से रथ बनता है, वैसे ही यह गर्भ भी विभिन्न तत्वों से जुड़ा होता है। आचार्य के अनुसार गर्भ मातृज, पितृज, आत्मज, सात्म्यज, सत्वज, रसज छह भावों से युक्त होता है। आयुर्वेद में उत्तम, गुणवान, तेजस्वी, और मेधावी संतान प्राप्ति के लिए एंद्री, ब्राह्मी, अमोघा, शत्वीर्य, सहस्त्रवीर्या, अव्यथा, शिवा, बला, अरिष्टा, वात्यपुष्पी, और विश्वकसेन जैसे औषधियों का प्रयोग चिकित्सक के परामर्श से शिर या दक्षिण हाथ में धारण करने पर गर्भ की स्थापना होती है।

उत्तम गर्भिणी चर्या पालन से उपद्रव रहित सामान्य प्रसव संभव होता है। सूतिका अवस्था में शरीर की सभी धातुओं के क्षीण होने से सूतिका का शरीर विशेष रूप से कमजोर हो जाता है। इसलिए विधिपूर्वक औषधीय द्रव्यों से स्नान, अवगाहन, जल से सिद्ध अन्नपान का प्रयोग कराया जाना चाहिए। इस प्रकार, आयुर्वेद चिकित्सा प्रणाली के माध्यम से मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को आसानी से कम किया जा सकता है।

निश्चित रूप से, समाज और देश में आयुर्वेद के द्वारा "स्वस्थ शुरुआत, आशाजनक भविष्य" की थीम के अंतर्गत उत्तम भविष्य की संकल्पना अवश्यंभावी है।

✍️ डॉ. जितेंद्र जैन
आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी
पू. असिस्टेंट प्रोफेसर, शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय, उज्जैन, मध्य प्रदेश

✍️ डॉ. प्रकाश जोशी
असिस्टेंट प्रोफेसर, शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय, उज्जैन, मध्य प्रदेश

Comments

Jitendra narwar said…
Good article on healthy

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती ...

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं...

दुर्गादास राठौड़ : जिण पल दुर्गो जलमियो धन बा मांझल रात - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

अमरवीर दुर्गादास राठौड़ : जिण पल दुर्गो जलमियो धन बा मांझल रात। - प्रो शैलेन्द्रकुमार शर्मा माई ऐड़ा पूत जण, जेहड़ा दुरगादास। मार मंडासो थामियो, बिण थम्बा आकास।। आठ पहर चौसठ घड़ी घुड़ले ऊपर वास। सैल अणी हूँ सेंकतो बाटी दुर्गादास।। भारत भूमि के पुण्य प्रतापी वीरों में दुर्गादास राठौड़ (13 अगस्त 1638 – 22 नवम्बर 1718)  के नाम-रूप का स्मरण आते ही अपूर्व रोमांच भर आता है। भारतीय इतिहास का एक ऐसा अमर वीर, जो स्वदेशाभिमान और स्वाधीनता का पर्याय है, जो प्रलोभन और पलायन से परे प्रतिकार और उत्सर्ग को अपने जीवन की सार्थकता मानता है। दुर्गादास राठौड़ सही अर्थों में राष्ट्र परायणता के पूरे इतिहास में अनन्य, अनोखे हैं। इसीलिए लोक कण्ठ पर यह बार बार दोहराया जाता है कि हे माताओ! तुम्हारी कोख से दुर्गादास जैसा पुत्र जन्मे, जिसने अकेले बिना खम्भों के मात्र अपनी पगड़ी की गेंडुरी (बोझ उठाने के लिए सिर पर रखी जाने वाली गोल गद्देदार वस्तु) पर आकाश को अपने सिर पर थाम लिया था। या फिर लोक उस दुर्गादास को याद करता है, जो राजमहलों में नहीं,  वरन् आठों पहर और चौंसठ घड़ी घोड़े पर वास करता है और उस पर ही बैठकर बाट...