🙏 द्वारा, राधेश्याम चौऋषिया, वरिष्ठ पत्रकार 🙏 भोपाल । आई.सी.ए.आर-सी.आई.ए.ई के कृषि उत्पाद प्रसंस्करण प्रभाग ने चित्रांश विद्यालय, करोंद और आर.के.डी.एफ. विश्वविद्यालय, भोपाल के सहयोग से विश्व खाद्य दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया। चित्रांश विद्यालय, करोंद में आयोजित इस कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्रों और 20 शिक्षकों ने सक्रिय भाग लिया। इसके अलावा, आर.के.डी.एफ. विश्वविद्यालय से 30 से अधिक संकाय सदस्य, 250 छात्र और 100 से अधिक किसानों ने भी इसमें भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा, पोषण और टिकाऊ कृषि के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, जो इस वर्ष के विश्व खाद्य दिवस की थीम पर आधारित था। आर.के.डी.एफ. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय अग्रवाल ने खाद्य दिवस की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। डॉ. के सी पाण्डेय, डीन, विश्वविद्यालय ने सबका स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. एम.के. त्रिपाठी, प्रधान वैज्ञानिक ने मोटे अनाज (मिलेट्स) पर एक व्याख्यान दिया। उन्होंने अपने व्याख्यान में मोटे अनाज के पोषण संबंधी लाभों, खाद्य सुरक्षा में उनके योगदान और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से नि