सम्पूर्ण व्यवस्था हेतु सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक नियुक्त
उज्जैन 26 मार्च। उज्जैन जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की महामारी की रोकथाम एवं इलाज के लिये सम्बन्धित मरीज की उच्च गुणवत्ता ट्रीटमेंट की व्यवस्था स्थापित करने के लिये फ्रीगंज स्थित माधव नगर अस्पताल एवं आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया गया है। सम्पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये अपर कलेक्टर ने मरीज को एम्बुलेंस से लाने, भर्ती कराने तथा अस्पताल में इलाज के बाद वापस भेजे जाने की कार्यवाही प्रोटोकाल द्वारा की जायेगी, जिसके लिये सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ.आरपी परमार को नियुक्त किया है। दोनों आइसोलेशन वार्ड के कार्य के लिये विभिन्न चीजों की चेकलिस्ट बनाकर उनका पालन कराने की जिम्मेदारी डॉ.परमार की रहेगी। साथ ही वेंटिलेटर, ट्रीटमेंट, स्टाफ की व्यवस्था भी डॉ.परमार की रहेगी।
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar
Comments