09-04-2020 (वैशाख कृष्ण प्रतिप्रदा) से दि. 05-06-2020 (ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा) तक
श्री महाकालेश्वर मंदिर में परम्परानुसार, आज दि. 09-04-2020 (वैशाख कृष्ण प्रतिप्रदा) से दि. 05-06-2020 (ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा) तक श्री महाकालेश्वर भगवान पर 11 मिट्टी के कलशों से सतत जलधारा हेतु गलन्तिका बांधी जावेगी।
भगवान श्री महाकालेश्वर पर सतत शीतल जलधारा प्रवाहित की जावेगी, जो प्रतिदिन प्रातः भस्मार्ती के पश्चात सांय काल पूजन तक रहेगी।
वैशाख एवं ज्येष्ठ माह तपन के होते हैं। भगवान शिव का रुद्र एवं नीलकंठ स्वरूप को देखते हुए सतत शीतल जल के माध्यम से जलधार प्रवाहित करने से भगवान शिव प्रसन्न एवं तृप्त होते हैं तथा प्रजा एवं राष्ट्र को भी सुख समृद्धि प्रदान करते हैं।
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar
Comments